● माल वाहक वाहनों पर सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्यवाही…..

spot_img

● माल वाहक वाहनों पर सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्यवाही…..

● थाना प्रभारी ने मालवाहक वाहनों के चालकों और वाहन मालिकों की बैठक लेकर दिए समझाइश….

*21 मई रायगढ़* । माल वाहक वाहनों पर खतरनाक तरीके से यात्री परिवहन को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर पूर्व में जिले के सभी थानाक्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने बैठक लेकर माल वाहक वाहनों के ड्राइवर और वाहन स्वामियों की माल वाहक वाहनों में सवारी नहीं लेने की समझाइश दी गई थी । पिछले दिनों कवर्धा जिले में माल वाहक वाहन में खतरनाक तरीके से यात्री परिवहन पर बड़ी दुर्घटना का मामला सामने आया है जिसे लेकर पुनः पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आज सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी ने माल वाहक वाहन चालकों और वाहन स्वामियों की मीटिंग लिया गया । थाना प्रभारी ने ड्राइवर व वाहन स्वामी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी स्थिति में माल वाहक वाहनों में सवारी ना ले जावें । अधिकांशत: ग्रामीण क्षेत्रों में शादी या किसी समारोह में जाने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर या माल वाहक वाहन का उपयोग करते हैं, इससे बचा जावें, नाबालिगों को ट्रैक्टर वाहन चलाने ना दें । थाना प्रभारियों ने ड्रायवरों को हिदायत दिया गया कि तेज गति और शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी । वाहन चालाकों को जानकारी दिया गया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों का कोर्ट में नियमानुसार भारी जुर्माना किया जा रहा है, शराब पीकर वाहन ना चलावें । बैठक में वाहन चालकों को “गुड सेमेटेरियन” की भावना से किसी वाहन से दुर्घटना हो जाने पर घायलों को अस्पताल पहुंचने तथा अस्पताल व पुलिस को सूचना देने प्रेरित किया गया । पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में मुनादी कर अपील कर रही है कि माल वाहक वाहनों पर यात्रा ना करें । वहीं कई थानाक्षेत्रों में माल वाहक वाहनों पर सवारी ले जा रहे, वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की गई है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...