● ग्राम मनुवापाली में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की रेड कार्यवाही…..

spot_img

● ग्राम मनुवापाली में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की रेड कार्यवाही…..

● अलग-अलग कार्रवाई में 03 आरोपियों से 47 लीटर महुआ शराब जप्त…..

*28 मई रायगढ़* । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को ग्राम मनुवापाली में कुछ स्थानों पर अवैध रूप से महुआ शराब विक्रय की सूचना प्राप्त हुई थी । थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर थाने की स्टाफ की अलग-अलग टीमें बनाकर कल शाम मनुवापाली में तीन स्थानों पर शराब रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी-सुरेश सूर्यवंशी, श्रीमती उजली सेठ और शीला सेठ को अवैध बिक्री के लिए शराब रखे पकड़ा गया है । पुलिस टीम ने आरोपी (1) सुरेश सुर्यवंशी पिता मनहरण सुर्यवंशी उम्र 40 वर्ष साकिन मनुवापाली थाना चक्रधरनगर से 15 लीटर महुआ शराब (2) श्रीमती उजली सेठ पति गोविंद सेठ उम्र 40 वर्ष साकिन मनुवापाली से 12 लीटर महुआ शराब तथा आरोपिया (3) श्रीमती शीला सेठ पति शिव सेठ उम्र 37 वर्ष साकिन मनुवापाली जामगांव स्कूल पारा थाना चक्रधरनगर से 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है । तीनों कार्रवाई में आरोपियों से *कुल 47 लीटर महुआ शराब कीमती 4,700 रूपये* की जप्ती की गई है, तीनों पर अलग-अलग धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, श्यामदेव साहू, सुमन चौहान, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, राजश्री वैष्णव, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, विनोज लकड़ा, रंजीत भगत, शांति कुमार मिरी, मिनकेतन पटेल और महिला आरक्षक अनिता बेक शामिल थी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...