● अवैध बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहे व्यक्ति को ग्राम डूमरपाली में भूपदेवपुर पुलिस ने पकड़ा…..

spot_img

● अवैध बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहे व्यक्ति को ग्राम डूमरपाली में भूपदेवपुर पुलिस ने पकड़ा…..

● आरोपी से 29 पाव देशी/अंग्रेजी शराब, 02 बीयर बोतल जप्त आबकारी एक्ट की कार्यवाही……

*01 जून रायगढ़* । कल दिनांक 31 मई के दोपहर भूपदेवपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर डूमरपाली चौक के पास अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहे राजेश उर्फ राजू को पकड़ा गया । आरोपी राजेश उर्फ राजू साहू शराब के अवैध कारोबार से जूड़े होने से थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा राजेश साहू की गतिविधियों पर निगाह रखने मुखबीर लगाया गया था । कल दोपहर थाना प्रभारी को सूचना कि राजेश उर्फ राजू साहू अवैध बिक्री के लिए पैदल कांशीचुआ से डुमरपाली चौक की ओर शराब लेकर जा रहा है । पुलिस ने ग्राम डुमरपाली उसरौठ चौक के पास घेराबंदी कर *आरोपी राजेश उर्फ राजू साहू पिता स्वर्गीय सौकीलाल साहू उम्र 44 साल साकिन डुमरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़* को पकड़ा जिसके कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब, 09 नग गोवा अग्रेजी शराब, 01 बॉटल नंम्बर 01 अग्रेजी शराब, 2 नग सिम्भा कंपनी का बीयर कुल जुमला देशी/विदेशी शराब 7.317 किमती ₹4,160 का जप्त किया गया है । आरोपी पर थाना भूपदेवपुर में 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक विजय कुमार पटेल और बोधराम सिदार शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...