● अवैध शराब विक्रय पर अंकुश लगाने कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई जारी….

spot_img

● अवैध शराब विक्रय पर अंकुश लगाने कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई जारी….

● ग्राम बयांग और नंदेली में अलग-अलग कार्रवाई में 04 आरोपियों से 23 लीटर शराब जप्त…..

● थाना कोतरारोड़ में आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई….

*06 जून रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर कल शहर मैं अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई । कोतवाली पुलिस द्वारा स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे आरोपी से 192 पाव अंग्रेजी शराब की जप्ती की गई है । वहीं थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम नंदेली और बायंग में अवैध शराब विक्रय की सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा चार अलग-अलग ठिकानों पर शराब रेड कार्यवाही कर चार आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है । आरोपियों से *कुल 23 लीटर महुआ शराब (₹2350) एवं बिक्री रकम ₹1450 जप्त* किया गया है । आरोपियों पर थाना कोतरारोड़ में पृथक-पृथक आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में शराब रेड कार्रवाई में उप निरीक्षक जे. एक्का, सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, शंकर कालो, जय प्रकाश सूर्यवंशी, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय, संजीव पटेल, मनोज जोल्हे, सतीश सिंह, संजय एक्का, प्रवीण राज और टिकेश्वर यादव शामिल थे ।

शराब रेड में पकडे़ गये आरोपियान व जप्त शराब–

(1) मुकेश कुमार सिदार पिता स्वर्गीय खेमानिधी सिदार उम्र 36 वर्ष साकिन बायंग थाना कोतरारोड से 06 लीटर महुआ शराब ।
(2) नवरतन सारथी पिता धनेश्वर सारथी उम्र 36 वर्ष साकिन नंदेली थाना कोतरारोड से 10 लीटर महुआ शराब ।
(3) अरूण कुमार निषाद पिता सुखलाल निषाद उम्र 44 वर्ष साकिन कदम मोहल्ला ग्राम बायंग डीपापारा से 04 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम 1450 रूपये ।
(4) पदुमलाल सारथी पिता श्री कन्हैया लाल सारथी उम्र 40 वर्ष साकिन नंदेली थाना कोतरारोड से 03 लीटर महुआ शराब ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sahkar Se Samriddhi Workshop: जगदलपुर में राष्ट्रीय ‘सहकार से समृद्धि’ वर्कशॉप शुरू, 15 राज्यों के सचिव और 14 राज्यों के पंजीयक जुटे

Sahkar Se Samriddhi Workshop: बस्तर में पहली बार केंद्रीय मंत्रालय के स्तर पर आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में सहकारिता के जरिए किसान आय बढ़ाने,...

CHHATTISGARH NEWS

Sahkar Se Samriddhi Workshop: जगदलपुर में राष्ट्रीय ‘सहकार से समृद्धि’ वर्कशॉप शुरू, 15 राज्यों के सचिव और 14 राज्यों के पंजीयक जुटे

Sahkar Se Samriddhi Workshop: बस्तर में पहली बार केंद्रीय मंत्रालय के स्तर पर आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में सहकारिता के जरिए किसान आय बढ़ाने,...

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...