spot_img
Monday, February 16, 2026
Monday, February 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● यौन शोषण की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर….

यौन शोषण की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर….

*12 जून रायगढ़* । कल दिनांक 11/06/2024 को थाना चक्रधरनगर में स्थानीय युवती द्वारा *शिशुपाल सेठ (उम्र 21 वर्ष) निवासी थानाक्षेत्र चक्रधरनगर* के विरुद्ध पिछले 2 साल से शारीरिक शोषण करने संबंधी आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही के दिशा निर्देशों पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा पीड़िता का महिला विवेचक से एफआईआर कराकर, युवती का विस्तृत कथन, मेडिकल आदि की कार्यवाही किया गया तथा आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिये तत्काल दबिश देकर हिरासत में लिया गया जो अपराध दर्ज होने की जानकारी पाकर भागने की फिराक में था । आरोपी शिशुपाल सेठ को पुलिस ने अपराध कायम के 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है । पीड़िता ने बताया कि शिशुपाल डिलीवरी बॉय का काम करता है जिसे जानती पहचानती है। 2 साल पहले रात्रि में शौच के लिए मैदान गई थी, जहां शिशुपाल उसे डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया और इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मार देने की धमकी दिया । गांव में बदनामी के डर से किसी को नहीं बताई । शिशुपाल इसी तरह डरा धमका कर पिछले 2 साल से शारीरिक संबंध बना रहा है । युवती ने बताया कि शिशुपाल के घर वालों को शिशुपाल की हरकतें बताई तो डांट फटकार किये । घटना समय युवती नाबालिक थी । युवती के लिखित आवेदन पर आरोपी शिशुपाल सेठ पर अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 376(2)(ढ), 506 भादवि 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । संपूर्ण कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी एवं हमराह स्टाफ का विशेष योगदान रहा है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद से मवेशी तस्करों में हड़कंप — गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेजऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार दूसरे दिन रायगढ़...
Latest
लैलूँगा पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जन्मदिवस को सेवा दिवस में बदला: पत्रकार संतोष कुमार चौहान ने अनाथ बच्चों के बीच ... कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने का आरोप!
बलरामपुर में एसडीएम पर मारपीट से ...
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में सुविधा और सही दाम आसान फाइनेंस आकर्षक छूट सूरजपुर के सूर्य प्रताप सिंह को भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्म... जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप... पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां...