पदम पुरस्कार के लिए मंगाए गए 18 जून तक ऑनलाईन आवेदन

spot_img

पदम पुरस्कार के लिए मंगाए गए 18 जून तक ऑनलाईन आवेदन

रायगढ़, 12 जून 2024/ भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत ‘पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्रीà पुरस्कार 2025 के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य/पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव 18 जून 2024 तक ऑनलाईन https://padmaawards.gov.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
उप संचालक समाज कल्याण, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे-कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, विज्ञान और इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/ सेवा के लिए प्रदाय किया जाता है। कोई भी व्यक्ति किसी जाति/व्यवसाय हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र है।
इन पुरस्कारों से संबंधित विधान नियमावली वेबसाईट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। अत: जिले के निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप योग्य/पात्र व्यक्ति ऑनलाईन माध्यम से आवेदन पत्र 18 जून 2024 तक प्रेषित करते हुए इसकी एक प्रति जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, जिला-रायगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Virat Kohli Premanand Maharaj News: 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने का दावा, विराट कोहली के प्रवक्ता ने बताया निराधार

Virat Kohli Premanand Maharaj News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से लगाए गए उस दावे का...

CHHATTISGARH NEWS

Virat Kohli Premanand Maharaj News: 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने का दावा, विराट कोहली के प्रवक्ता ने बताया निराधार

Virat Kohli Premanand Maharaj News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से लगाए गए उस दावे का...

RAIGARH NEWS

खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

जागरूकता अभियान में पहुंचे रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंहजागरूकता रैली में हुए सम्मिलित, हजारों की संख्या में नागरिकों को दिलाए...