spot_img
Monday, February 16, 2026
Monday, February 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● लापता बालिका दस्तयाब, नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार…..

लापता बालिका दस्तयाब, नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार…..

आरोपी को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर खरसिया पुलिस ने भेजा जेल….

13,जून रायगढ़ । खरसिया पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र से गुम हुई बालिका की कल दस्तयाबी कर बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर 2023 को थाना खरसिया में गुम बालिका के परिजन उनकी लड़की के दिनांक 16/09/2023 को बिना बताये कहीं चले जाने की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमाक 427/23 धारा 363 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर गुम बालिका का पता तलाश किया गया । बालिका को ग्राम ग्राम सलनी, जिला सक्ती का अर्जुन निराला बहला फुसलाकर भगा ले जाने की जानकारी मिली । बालिका और संदेही युवक, पंजाब और जम्मू में लगातार लोकेशन बदल रहे थे । कल बालिका को ग्राम सलनी में देखे जाने पर खरसिया पुलिस दस्तयाब कर काउंसलिंग और महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया । बालिका ने पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय अर्जुन निराला से जान परिचय होना और दोनों आपस में मोबाइल पर बातचीत करना बताई । इसी दरम्यान अर्जुन निराला द्वारा दिनांक 16/09/2023 को शादी का प्रलोभन देकर पंजाब भगाकर ले जाना और शारीरिक संबंध स्थापित करना बताई है । बालिका के कथन, मेडिकल पर प्रकरण में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा विस्तारित कर आरोपी अर्जुन निराला पिता जगत राम निराला उम्र 19 वर्ष निवासी सलनी थाना व जिला सक्ती को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया । जहां माननीय न्यायाधीश द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया है । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर धृतांत, आरक्षक हीरामणि पाटले, महिला आरक्षक गुणवती भगत की विशेष भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्री – कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्री – कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...
Latest
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में सुविधा और सही दाम आसान फाइनेंस आकर्षक छूट सूरजपुर के सूर्य प्रताप सिंह को भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्म... जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप... पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर...