spot_img
Monday, February 16, 2026
Monday, February 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

आदेश पारित होने के पश्चात प्राथमिकता से करें अभिलेख दुरूस्ती का कार्य -कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

आदेश पारित होने के पश्चात प्राथमिकता से करें अभिलेख दुरूस्ती का कार्य -कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

कार्ययोजना बना कर स्कूल व कॉलेज के छात्रों के आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र करें तैयार

लंबित आवेदनों का करें त्वरित निराकरण

कलेक्टर श्री गोयल ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

रायगढ़, 14 जून 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अविवादित, विवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन जैसे विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवार्ड पारित होने के पश्चात रिकॉर्ड दुरुस्ती का कार्य प्राथमिकता से करें। इसमें किसी प्रकार की लेट-लतीफी नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी तहसीलवार सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी दिनों में सीमांकन का कार्य नहीं किया जा सकता। अत: सभी राजस्व अधिकारी अपने राजस्व अमले को गिरदावरी का ट्रेनिंग प्रदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अविवादित, विवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने तथा लंबित प्रकरण के उचित कारण उल्लेखित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने डायवर्सन, ई-कोर्ट, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरूस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति, सड़क दुर्घटना, आरबीसी 6-4, भू-अर्जन जैसे विभिन्न लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने तहसीलवार डायवर्सन भू-भाटक वसूली की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को भू-भाटक वसूली के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान भू-अर्जन प्रकरणों के मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आरबीसी 6-4 के प्रकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जनहानि के सभी प्रकरण निर्धारित तिथि में तहसील कार्यालय में पहुंचने चाहिए। आगामी बारिश के दिनों में सर्पदंश प्रकरण सामने आते है। अत: सर्पदंश के रोकथाम हेतु लोगों को जागरुक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने फसल क्षति के आबंटित राशि के भुगतान के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजना की जानकारी लेते हुए आबादी ग्राम सर्वे की जानकारी भी ली।
कलेक्टर श्री गोयल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। इसके लिए उन्होंने न्यायालयीन दिवस निर्धारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने ज्ञात, अज्ञात वाहन दुर्घटना की जानकारी लेते हुए मुआवजा वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी राजस्व अधिकारियों को उनके अनुभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बन रहे अवैध निर्माण पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अनुविभाग स्तर पर बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों के प्रगति की बेहतर मॉनिटरिंग की जा सके।
बैठक में एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्कूली बच्चों के साथ कॉलेज के विद्यार्थियों के आय, जाति, निवास बनाने हेतु बनाए कार्य योजना
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी एसडीएम, तहसीलदार को कहा कि आगामी दिनों में स्कूल खुल जाएंगे। उन्होंने इस सत्र के शाला प्रवेशोत्सव के लिए बीईओ से समन्वय कर शाला प्रवेश उत्सव की गरिमामय तैयारियां सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी एसडीएम को पूर्व की भांति आय, जाति, निवास बनाने हेतु अभियान चलाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की स्कूली बच्चों के साथ कॉलेज के विद्यार्थियों का प्राथमिकता से आय, जाति एवं निवास बनाया जाए।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्री – कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्री – कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...
Latest
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में सुविधा और सही दाम आसान फाइनेंस आकर्षक छूट सूरजपुर के सूर्य प्रताप सिंह को भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्म... जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप... पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर...