● मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को जूटमिल पुलिस ने छातामुड़ा चौक पर घेराबंदी कर पकड़ी…..

spot_img

● मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को जूटमिल पुलिस ने छातामुड़ा चौक पर घेराबंदी कर पकड़ी…..

● आरोपी से 23 लीटर महुआ शराब, ग्लैमर बाइक जप्त, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर….

*20 जून, रायगढ़* । आज दिनांक 20/06/2024 को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्लैमर मोटर सायकल पर महुआ शराब लेकर रायगढ़ से पुसौर की ओर अवैध बिक्री के लिए लेकर जा रहा है । थाना प्रभारी के निर्देशन पर तत्काल जूटमिल पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा छातामुड़ा चौक के पास घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए ग्लैमर मोटरसाइकिल के चालक को पकड़ा गया । पूछताछ पर मोटर सायकल के चालक अपना नाम *गजानंद सारथी पिता हजारू सारथी उम्र 38 साल निवासी धनागर थाना कोतरारोड़* का रहने वाला बताया जिसके पास से 10 लीटर क्षमता वाले दो जरकिन तथा 02 लीटर वाली कोल्ड ड्रिंक और 01 लीटर वाले पानी बॉटल में भरा हुआ कुल 23 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ । आरोपी गजानंद सारथी से अवैध *23 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2300 और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ग्लैमर सीजी 13 एडब्लू 9249 की जब्ती* की गई है । आरोपी के कृत्य पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 282/2024 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेट कार्यवाही में प्रधान आरक्षक क्लोस्टिका खरे, रामनाथ बनर्जी तथा टाउन पेट्रोलिंग के आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशि भूषण साहू शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा की कहानी: बेटी के जन्म की खुशी के साथ मिला आर्थिक सहारा

मातृ वंदना योजना बनी बृजकुमारी के परिवार का संबल रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ मातृत्व के सुखद अवसर पर परिवार को आर्थिक संबल मिले तो खुशी...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा की कहानी: बेटी के जन्म की खुशी के साथ मिला आर्थिक सहारा

मातृ वंदना योजना बनी बृजकुमारी के परिवार का संबल रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ मातृत्व के सुखद अवसर पर परिवार को आर्थिक संबल मिले तो खुशी...

RAIGARH NEWS

मोबाइल टावर से  बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरी चोरी का मामलावारदात में शामिल आरोपी हेमंत राठिया गिरफ्तार, पूर्व में उसके...