spot_img
spot_img

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने दीदी सदन निर्माण का किया भूमिपूजन…

spot_img
spot_img
spot_img

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने दीदी सदन निर्माण का किया भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा-भाईदूज तक सदन का निर्माण पूर्ण कर दीदियों को करेंगे समर्पित

पंचायत ट्रेनिंग सेंटर परिसर में महिलाओं के लिए तैयार होगा ‘दीदी सदन’

रायगढ़, 21 जून 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनने वाले दीदी सदन का भूमि पूजन किया। यह सदन बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं के ट्रेनिंग और मीटिंग व रिव्यू के लिए एक समर्पित केंद्र होगा।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिला सदन की बहुप्रतीक्षित मांग शीघ्र पूरी होने जा रही है। रायगढ़ के लिए बनाए विकास पत्र में भी इस मांग को शामिल किया था। खुशी है कि आज भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि भवन के शीघ्र निर्माण को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं और कोशिश होगी कि निर्माण कार्यों के पूर्णता की तिथि भी पहले से निर्धारित करके चलें। उन्होंने कहा कि महिला सदन का निर्माण काम आगामी भाईदूज तक पूरा करेंगे। इस सदन का पूरा प्रबंधन महिलाओं के हाथों में होगा। ये उनका अपना केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही क्षेत्रीय क्लस्टर भवन निर्माण की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सामाजिक विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में संचालित महतारी वंदन योजना पूरे देश में चल रही सबसे बड़ी योजना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला केंद्रित योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जा रहा है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है। जिले में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने करंज का पौधा लगाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री उमेश अग्रवाल, श्री विवेक रंजन सिन्हा, रायगढ़ बीएलएफ अध्यक्ष श्रीमती कमला पटेल, श्री पंकज कंकरवाल, श्री कौशलेश मिश्रा, श्री विकास केडिया, श्री मुकेश जैन, श्री राजेंद्र ठाकुर, श्री सुरेश गोयल, श्री महेश शुक्ला, श्री बबुआ मुक्तिनाथ सहित जिला और जनपद पंचायत और विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में 1 नवंबर से सख्ती, दिवाली से पहले 31 अक्टूबर तक निपटा लें ये जरूरी काम

प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्माण गतिविधियों और वाहनों पर लागू हो सकती हैं पाबंदियां, राजधानी आने-जाने वालों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें नई दिल्ली। दिवाली से...

CHHATTISGARH NEWS

दिल्ली-एनसीआर में 1 नवंबर से सख्ती, दिवाली से पहले 31 अक्टूबर तक निपटा लें ये जरूरी काम

प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्माण गतिविधियों और वाहनों पर लागू हो सकती हैं पाबंदियां, राजधानी आने-जाने वालों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें नई दिल्ली। दिवाली से...

RAIGARH NEWS

🏆 BREAKING NEWS | झगरपुर की बेटियों का राज्य स्तरीय खो-खो में महाविजय! 🔥 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सब-जूनियर गर्ल्स टीम...

28  अक्टूबर | रायगढ़ | लैलूंगा पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र से गर्व और गौरव बढ़ाने वाली बड़ी...