WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में डायल 112 के कर्मचारियों को किया सम्मानित*

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 22-07-2024

*डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में*
*डायल 112 के कर्मचारियों को किया सम्मानित*

आज दिनांक 22.07.2024 को पुलिस मुख्यालय में *पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा (भा.पु.से.)* द्वारा डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा जिला रायगढ़ के राइनो-1 आरक्षक बिपिन किशोर खलखो और चालक छोटू दास को किया गया सम्मानित ।

ज़िला रायगढ़ थाना कापू क्षेत्रांतर्गत ग्राम पारेमेर घुटरूपारा में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है की सूचना पर ईआरव्ही कापू रायनो-1 को मौके पर तत्काल रवाना किया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँकर ईआरव्ही टीम को कॉलर ने दुरभाष में बताया कि पीड़ित महिला का गांव लैलूंगा घुटरूपारा लगभग 3 किमी पहाड़ी के ऊपर है। पीड़िता के घर तक का पहुॅच मार्ग खेत, नाला व पगडण्डी का था, जिस पर 112 वाहन का पहुंचना संभव नहीं था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 की टीम पैदल पीड़िता के घर तक पहुंची। डायल 112 टीम ने देखा कि पीड़िता प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी तथा उसे अस्पताल ले जाने कोई साधन उपलब्ध नहीं था न ही पीड़ीता डायल 112 वाहन तक जाने में सक्षम थी। टीम ने सुझबुझ का परिचय देते हुए पीड़िता को कांवर में बैठाकर पैदल खेत, नाला व पगडण्डी के रास्ते मितानिन व परिजनों के साथ ला रहे थे। परन्तु रास्ते में प्रसूता की पीड़ा अत्यधिक बढ़ जाने से नाला किनारे पेड़ के नीचे मितानिन ने महिला सदस्यो के सहयोग से प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। प्रसव उपरान्त प्रसूता को कांवर में तथा नवजात शिशु को गोद में लेकर नाला पार किया गया और डायल 112 वाहन तक पहुॅचे। टीम ने नवजात शिशु व प्रसूता को ईआरव्ही वाहन में सुरक्षित बैठाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमरगा पहुँचाया गया।
डायल 112 टीम द्वारा सुझबुझ व कर्त्तव्य परायणता का परिचय देते हुए प्रसूता व नवजात शिशु को समय पर आपातकालीन सहायता पहुँचाने के फलस्वरूप पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा डायल 112 टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।

डायल 112 टीम के कर्मचारी आरक्षक 637 बिपिन किशोर खलखो एवं चालक छोटू दास को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा (भा.पु.से.) द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर अति. पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता, पुलिस अधीक्षक (डायल 112) श्री अविनाश ठाकुर एवं डायल 112 के स्टाफ उपस्थिति रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

RAIGARH NEWS

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...