दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हादसा से तीन की मौत, सांसद राधेश्याम ने जताया दुख

spot_img

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हादसा से तीन की मौत, सांसद राधेश्याम ने जताया दुख

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

रायगढ़।दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में हुए कार हादसे में तीन छात्रों की मौत के बाद रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया ने दुख व्यक्त किया है। वहीं पीडि़त परिवार को इस दुख की घड़ी से उबारने भगवान से कामना की है।
दरअसल सांसद राधेश्याम राठिया पार्टी के काम से राजधानी दिल्ली में हैं। दिल्ली के राजेन्द्र नगर में आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बारिश में सडक़ पर जलभराव के दौरान एक थार गाड़ी के तेज रफ्तार में टर्न लेने से कोचिंग सेंटर के गेट का दरवाजा टूट गया। दरवाजा टूटने से बहुत तेज रफ्तार से पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुस गया, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद स्थानीय शासन-प्रशासन सकते में आ गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कार चालक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में बैठे सासंद राधेश्याम राठिया को जब तीन छात्रों की मौत की जानकारी हुई तो उन्हें दुख व्यक्त किया है। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत शासकीय महाविद्यालय तमनार के विद्यार्थियों ने दी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय तमनार के विद्यार्थियों ने बाजारपारा स्थित सहयोग स्कूल परिसर में नुक्कड़ नाटक की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...