spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पत्नी के मायका चले जाने पर पति सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा, डॉयल 112 स्टाफ ने समय रहते मौके पर पहुंच कर बचायी युवक की जान…

● *पत्नी के मायका चले जाने पर पति सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा, डॉयल 112 स्टाफ ने समय रहते मौके पर पहुंच कर बचायी युवक की जान*…
विनय सिंह
रायगढ़ दिनांक 31.07.2024 के दोपहर 02:21 बजे डॉयल 112 कमान कंट्रोल रायपुर से डॉयल 112 खरसिया राइनो को ग्राम बगडेवा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक आत्महत्या के लिये जाने का इंवेट मिला । इवेंट पर खरसिया राइनो का आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे और चालक सम्मेलाल पटेल वाहन पर ग्राम बगड़ेवा पहुंचे । कॉलर के बताये अनुसार डॉयल 112 स्टाफ युवक को खोजते हुए वाहन जाने का रास्ता नहीं होने पर रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल-पैदल करीब 03 किमी आगे बढ़े जहां उन्हें ट्रैक पर थका हारा बैठा हुआ एक युवक (उम्र करीब 35 साल) मिला जिसे जवानों ने रेलवे ट्रैक से उठने बोले तो उल्टा पुलिसकर्मियों को वहां से जाने को बोला और अपने आत्महत्या के इरादे को बताया । आरक्षक भगवती ने युवक से नाम पता पूछा तो युवक ने ग्राम तिउर थाना खरसिया का रहने वाला बताया । आरक्षक ने उसके रिस्तेदार का पता लगाकर उसके चाचा को मौके पर बुलाया । उसके चाचा ने बताया कि उसका भतीजा (युवक) और उसकी पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही है जिससे युवक की पत्नी मायके चली गई है जिससे भतीजा परेशान है । आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे और उसके चाचा ने युवक को काफी समझा और घर जाने बोले कुछ देर बाद युवक उसके चाचा के साथ घर जाने राजी हुआ । डॉयल 112 स्टाफ ने कॉलर को उसकी सजगता और मौका रहते घटना की सूचना देने के लिए साधुवाद दिया गया ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...