आदर्श चौहान समाज का नेक पहल,2 जोड़ी वर वधू के घर उजड़ने से बचाया और आपस में मिलाया,सामुदायिक भवन निर्माण…पढ़े पूरी खबर

आदर्श चौहान समाज का नेक पहल,2 जोड़ी वर वधू के घर उजड़ने से बचाया और आपस में मिलाया,सामुदायिक भवन निर्माण…पढ़े पूरी खबर

रायगढ़:- जिले के खरसिया ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नौरंगपुर में आदर्श चौहान समाज द्वारा एक बैठक रखी गई थी जिसमें एक ही दिन में दो जोड़े वर-वधू को बिछड़ने से बचाया और आपस में मतभेद खत्म कर एक दूसरे को समझा बुझाकर मिलाया गया।

आज दिनांक 28/8/2022 दिन रविवार को इंदिरा आवास मोहल्ला रामपुर (नौरंगपुर) के सामुदायिक भवन में आदर्श चौहान समाज का एक अति आवश्यक मीटिंग रखा गया था जिसमें जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान, खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौहान, सचिव दिलक राम, कोषाध्यक्ष वेदीलाल, संरक्षक पितरू लाल, उपाध्यक्ष अजीत राम और यशवंत चौहान की गरिमामय उपस्थिति में पति-पत्नी के आपसी मतभेद को सुलझाने हेतु बैठक आयोजित किया गया था।

आपको बता दे की 1 वर पक्ष श्रवण चौहान ग्राम मौहापाली, वधू पक्ष श्रीमती भारती चौहान ग्राम डूमरपाली (चपले) और दूसरा वर पक्ष मूल सिंह चौहान ग्राम देवरी, वधू पक्ष रिंकी चौहान ग्राम रानीसागर (खरसिया) दोनो पक्षों में आपसी मतभेद चल रहा था जिसके कारण अलग अलग रह रहे थे।

अतः इन दोनों जोड़ों की समस्या को सुलझा ने हेतु आदर्श चौहान समाज द्वारा बहुत ही अच्छी पहल किया गया और दोनों जोड़ों के पक्षों को आपसी समझाइश देते हुए आपसी मतभेद को खत्म किया और उजड़ते परिवार को बचाकर अपने समाज में सराहनीय कार्य किया गया ।

सामुदायिक भवन निर्माण…

आपको बता दे कि आदर्श चौहान समाज के जिलाध्यक्ष गुलाब राम चौहान के अथक प्रयास से नौरंगपुर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है। जिसका आगामी 15 सितंबर को निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जाएगा एवम् चपले क्षेत्र के आस पास भी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि की तलास जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बरसात में सड़क हादसों पर ब्रेक: रायगढ़ पुलिस ने हाईवे पर मवेशियों के गले में पहनाए रेडियम बैंड, पशुपालकों से की बड़ी अपील

रायगढ़। बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रायगढ़ यातायात...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

बरसात में सड़क हादसों पर ब्रेक: रायगढ़ पुलिस ने हाईवे पर मवेशियों के गले में पहनाए रेडियम बैंड, पशुपालकों से की बड़ी अपील

रायगढ़। बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रायगढ़ यातायात...