spot_img
spot_img

*छत्तीसगढ़ की पहली तिहार :हरेली*

spot_img
spot_img
spot_img
  • *छत्तीसगढ़ की पहली तिहार :हरेली*
    विनय सिंह
    बेमेतरा मारो आज दिनांक 3/08/2024 को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मारो में हरेली त्यौहार के पूर्व हरेली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धनलाल देशलहरे एवं एसएमडीसी के अध्यक्ष माननीय नरेंद्र साहू जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अल्पा भारती द्वारा किया गया ,कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार कृषि संबंधी औजारों एवं गेड़ी की पूजा कर एवं राजकीय गीत के गायन के साथ संपन्न किया गया ,तत्पश्चात अतिथियों का तिलक लगाकर एवं श्रीफल के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत अतिथियों एवं प्राचार्या श्रीमती सरिता गुप्ता जी द्वारा हरेली उत्सव की परंपरा एवं उसके आयोजन के उद्देश्य से छात्रों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता छेदू सिंह ठाकुर, श्री पालन सिंह छत्री, श्री विक्रम कुमार, सहित अंग्रेजी तथा हिंदी माध्यम के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। हमारे अतिथियों ने भी कार्यक्रम का आनंद लेते हुए बच्चों के साथ नारियल फेक, गेड़ी चढ़ने का आनंद लिया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सुश्री तनुरिया वर्मा एवं सुश्री श्रेया तिवारी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ी महतारी एवं किसानों की पोशाक पहनकर , चित्रकला द्वारा तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला ,फरा, चौसेला ,टमाटर की चटनी,गुलगुल भजिया आदि के माध्यम से छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को दिखाया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री कपिल साहू जी के निर्देशन में वृक्षारोपण भी कराया गया तथा प्राचार्या श्रीमती सरिता गुप्ता जी द्वारा सभी अतिथियों समस्त शिक्षकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्रों को इसी प्रकार अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया गया।
spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS