spot_img
Saturday, February 14, 2026
Saturday, February 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*बाइक पर शराब तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, आरोपी से 12 लीटर महुआ शराब और बाइक की जब्ती*…

  • ● *बाइक पर शराब तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, आरोपी से 12 लीटर महुआ शराब और बाइक की जब्ती*…

● *कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई*….

*04 अगस्त, रायगढ* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब,जुआ सट्टा, कबाड़ पर अंकुश लगाने की दिशा में कोतरारोड़ पुलिस सूचनाओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा थाने के सभी स्टाफ को ड्यूटी दौरान अवैध गतिविधियों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है । इसी कड़ी में आज दिनांक 04/08/2024 हरेली त्यौहार पर शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं अवैध शराब की तस्करी पर निगाह रखने थाना प्रभारी कोतरारोड़ द्वारा अपने स्टाफ को निर्देशित किया गया था, किरोड़ीमल क्षेत्र में ड्यूटी पर लगे स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स पर एक व्यक्ति किरोड़ीमल से परसदा की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कोतरारोड़ पुलिस द्वारा चिरईपानी तिराहा के पास नाकेबंदी किया गया दोपहर करीब 2:00 बजे मोटरसाइकिल पर संदेही युवक को पकड़ा गया पूछताछ पर संदेही अपना नाम *किशनलाल सारथी पिता कुलधर सारथी उम्र 21 साल निवासी मिलूपारा तमनार हाल मुकाम ग्राम परसदा थाना भूपदेवपुर* का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से पुलिस ने 12 लीटर महुआ शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सीजी 14 एमपी 6980 को जप्त किया गया है । आरोपी के कृत पर थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शंकर राम कालो, आरक्षक चंद्रेश पांडेय और शिवा प्रधान शामिल रहे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गांव

बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गांव रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा बनेकेला। ग्राम बनेकेला में वर्षों से...
Latest
लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे... वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूँगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग... लैलूँगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने किए शिर्डी साई बाबा के दर्शन, प...