*पैरालीगल वालिंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

*पैरालीगल वालिंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

रायगढ़, 6 अगस्त 2024/ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में समस्त थानों, लीगल एड क्लिनिक तथा सखी वन स्टॉप सेन्टर में कार्यरत पैरालीगल वालिंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित स्टेट प्लॉन अॅाफ एक्शन कैलेंडर 2024 के तहत 5 अगस्त को जिला न्यायालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नालसा व सालसा द्वारा संचालित योजनाएं, वरिष्ठजनों के अधिकार, प्रयास अभियान, मोटरयान दुर्घटना दावा प्रकरण अधिनियम, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नि:शुल्क विधिक सहायता व कानूनी अधिकारों के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा आगामी नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। पैरालीगल को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिवस विभिन्न स्थानों में जाकर एक-एक शिविर करें तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। साथ ही परीक्षण में सम्मिलित समस्त पीएलव्ही को उनके कार्यो की दैनदंनी रजिस्टर को उचित रूप से संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पीएलव्ही के द्वारा उनके कार्यों के संबंध में आने वाली विभिन्न समस्याओं के विषय में प्रधान जिला न्यायाधीश को अवगत कराये जाने पर उनके द्वारा सभी समस्याओं का समाधानप्रद एवं संतोषजनक सुझाव दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ से सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार की भी सहभागिता रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत का असर, ग्राम पंचायत तिलई की रोजगार सहायिका बर्खास्त

अकलतरा। प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर उठाई गई शिकायतों का असर अब दिखाई देने लगा है। जिला जांजगीर-चांपा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...