spot_img
Saturday, February 14, 2026
Saturday, February 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*सखी सेंटर की पहल से सुलझा पारिवारिक विवाद*

*सखी सेंटर की पहल से सुलझा पारिवारिक विवाद*

*समझाईश के बाद पति के व्यवहार में आया सुधारात्मक परिवर्तन*

रायगढ़, 7 अगस्त 2024/ रायगढ़ में सखी सेंटर की पहल से एक पारिवारिक विवाद सुलझ गया है। सखी द्वारा समझाईश के बाद पति के व्यवहार में सुधारात्मक परिवर्तन आया है और वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पत्नी एवं बच्चे के साथ सुखी पूर्वक जीवन व्यतीत करने लगा है।
जिला महिला संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में पूरे रीति-रिवाज से एक जोड़े का विवाह हुआ था। पति प्राइवेट पावर प्लांट में आपरेटर के पद पर कार्यरत है व दोनों के दाम्पत्य संबंध से एक पुत्र है। विवाह के बाद से ही पति द्वारा शराब का सेवन कर नशे की हालत में विवाद करने लगा था। साथ ही घर का भरण-पोषण करने में वह अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहा था। पत्नी जो कि शिक्षिका की नौकरी करती थी, उसे भी ससुराल पक्ष द्वारा विवाह के बाद छुडवा दिया गया गया। जिसके कारण पत्नी को बच्चे एवं स्वयं का काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ऐसी स्थिति में पत्नी ने सखी सेंटर की मदद ली। जिस पर दोनों पक्षों की पृथक-पृथक 3 बार संयुक्त काउंसलिंग की गई। जिसमें पति के माता-पिता उपस्थित थे। उनके द्वारा बताया गया कि पत्नी, पति के मध्य विवाद होता है। काउंसलिंग किए जाने पर धीरे-धीरे पति के व्यवहार में सुधारात्मक परिवर्तन होने लगा व निरंतर प्रकरण को फालोअप में रखा गया। गत दिवस दोनों पक्ष सखी सेंटर में उपस्थित हुए व पत्नी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार वर्तमान में पति के व्यवहार में सुधारात्मक परिवर्तन होने से दोनों पक्ष द्वारा प्रेमपूर्वक जीवन व्यतीत करने की जानकारी देते हुए सखी सेंटर रायगढ़ का आभार प्रकट कर प्रकरण समाप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। उक्त आधार पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण की कायवाही जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी एवं जिला महिला संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन पर सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ के सेवा प्रदाताओं द्वारा किया गया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बना खास पल

कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बना खास पल गृह ग्राम कुर्रूभाठा में दिनांक 13-02-2026...
Latest
कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे... वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूँगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग... लैलूँगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने किए शिर्डी साई बाबा के दर्शन, प... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में हर बाइक पर निःशुल्क फुल प्रोटेक्शन पैक...किय... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ...