*6 युवकों के बीच झड़प, पुलिस के हस्तक्षेप पर नहीं रुके तो पुलिस हिरासत में लेकर आयी थाने*….

● *6 युवकों के बीच झड़प, पुलिस के हस्तक्षेप पर नहीं रुके तो पुलिस हिरासत में लेकर आयी थाने*….

● *चक्रधरनगर पुलिस ने की 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा जेल*…

*08 अगस्त, रायगढ़* । कल रात्रि करीब 08:30 बजे पेट्रोलिंग दौरान टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव को मुखबीर से बोईरदादर विजयपुर की ओर कुछ लड़के आपस में लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना मिली, जिस पर तत्काल हमराह पुलिस स्टाफ के साथ बोईरदादर चौंक पहुंचे। जहां 6 लड़के एक-दूसरे से हिंसक झड़प कर रहे थे, पुलिस द्वारा समझाने के प्रयास के बावजूद वे शांत नहीं हुए स्थिति बिगड़ती इससे पहले पुलिस स्टाफ सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । झगड़ा विवाद करने वाले सभी 6 अनावेदकों पर थाना चक्रधरनगर में धारा 170 बीएनएसएस/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर आज एसडीएम न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है । कार्रवाई में टीआई प्रशांत राव के साथ एएसआई उदय सिदार, कांसटेबल नंद कुमार पैंकरा, चंद्र कुमार बंजारे शामिल थे ।

*झगड़े में शामिल अनावेदकों के नाम और विवरण इस प्रकार हैं*:-

1. चंदन राय, उम्र 23 वर्ष,
2. शिवा पाटनायक, उम्र 18 वर्ष,
3. नंदू महंत, उम्र 21 वर्ष,
4. रवि पटनायक, उम्र 22 वर्ष,
5. विशाल गुप्ता, उम्र 20 वर्ष,
6. पवन प्रजा, उम्र 30 वर्ष, सभी आईटीआई कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG POLICE TRANSFER : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, 192 आरक्षक इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

धमतरी। पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। दो साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ आरक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

कल छत्तीसगढ़ आएंगे क्रिकेट के भगवान, बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दंतेवाड़ा : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को परिवार के साथ दंतेवाड़ा आ रहे हैं। गीदम ऑडिटोरियम में वे...

RAIGARH NEWS

ओडिशा से गांजा तस्करी की जा रही कार को पुलिस टीम ने थाना तमनार के धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर पकड़ा

ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक...