* मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली*

* मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली*

*गौ-अभयारण्य में सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये *
विनय सिंह
**बेमेतरा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिले के झालम स्थित गौ-अभयारण्य में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू सहित ज़िला और पुलिस प्रशासन के साथ पीडब्ल्यूडी, पीएचई, पशु चिकित्सा,सेवाये, हार्टिकल्चर, कृषि, पीएमजेएसवाई
और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।*
श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ-अभयारण्य में सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और स्वच्छता सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने गौ-अभयारण्य की साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, और दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी पैदल बरसाती नाला पार कर गौ-अभयारण्य पहुँचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तात्कालिक तौर पर आने-जाने के लिए अस्थायी पुलिया बनाने के निर्देश दिये। ताकि कार्यक्रम के समय आमजन को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक़्क़त ना हो।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे सभी आपसी समन्वय बनाए रखें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।इस अवसर पर कलेक्टर ने गौ-अभयारण्य का दौरा भी किया और तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने हैलीपैड स्थल, सभा स्थल आदि का निरीक्षण किया। कहा कि मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इस बात का ध्यान रखने कहा। उन्होंने ऊबड़-खाबड़, गड्डे आदि का समतलीकरण, बरसाती नाले पर पाइप आदि बिछाकर आने-जाने का रास्ता बनाने के भी निर्देश दिये।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बरसात में सड़क हादसों पर ब्रेक: रायगढ़ पुलिस ने हाईवे पर मवेशियों के गले में पहनाए रेडियम बैंड, पशुपालकों से की बड़ी अपील

रायगढ़। बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रायगढ़ यातायात...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

बरसात में सड़क हादसों पर ब्रेक: रायगढ़ पुलिस ने हाईवे पर मवेशियों के गले में पहनाए रेडियम बैंड, पशुपालकों से की बड़ी अपील

रायगढ़। बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रायगढ़ यातायात...