*महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी गिरफ्तार, आरोपित पहले भी कई मामलों में था नामजद*…

● *महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी गिरफ्तार, आरोपित पहले भी कई मामलों में था नामजद*…

*16 अगस्त, रायगढ़* । थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला की छेड़खानी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। महिला ने कल थाने में लिखित आवेदन दिया कि 15 अगस्त 2024 को दोपहर तालाब में नहाने गई, तो अरविंद गुप्ता ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और बचाव करने पर वह भाग गया।

महिला ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर अरविंद ने शराब के नशे में गलती स्वीकार की और माफी मांगी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें मामूली चोटें पाई गईं।

आरोपित अरविंद गुप्ता पर पहले भी छेड़छाड़ और प्रतिबंधक कार्रवाई के मामले दर्ज हैं। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी अरविंद गुप्ता को इस छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, महिला प्रधान आरक्षक समुंद निराला व हमराह स्टाफ की इस महिला संबंधी अपराध के त्वरित निराकरण में अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर के शिल्पहरी-पोड़ी क्षेत्र में अवैध बोर खनन जारी, एक ही गाड़ी नंबर कई जगह सक्रिय

| ग्राम शिल्पहरी, पोड़ी, बिलासपुर*बिलासपुर  जिले के शिल्पहरी, पोड़ी तथा बिल्हा क्षेत्र में अवैध बोर खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...