WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूंगा दतेल नर हाथी ने किया अपना लोकेशन चेंज

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

लैलूंगा दतेल नर हाथी ने किया अपना लोकेशन चेंज

आज दिनांक 18 अगस्त 2024 को जशपुर वनमण्डल से आए हाथी ग्राम ढिठौरीआम से लगा हुआ, पास के राजस्व जंगल के पहाड़ी पर दिनभर डेरा जमाए हुए था ,शाम होते हुए केरामुंडा, जामबहार तरफ मूवमेंट किया है ,तथा आसपास के गांव जामबहार , केरामूडा , पोतरा खेडआमा के ग्रामीणों को दिनभर समझाइश दिया गया, हाथी से दूरी बनाए रखें, सुरक्षित रहें ,जंगल की ओर न जाएं, गांव में मुनादी कराया गया, तथा आसपास के गांव, जंगल, खेत इत्यादि में बिजली करंट का सतत रूप से निरीक्षण किया गया ,ताकि बिजली करंट से किसी प्रकार की घटना घटित ना हो , इस सम्बंध में बिजली विभाग के अधिकारियो से भी सतत रूप से संपर्क कर लूज बिजली तार को ठीक कराया गया, आसपास के गांव में मुनादी कराया गया, तथा ग्राम ढिटोरीआमा के पास के जंगल से लगा हुआ ,श्री अनिल भगत के परिवार को उनके कच्चा मकान से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान प्राथमिक शाला भवन ढ़ीटोरिआमा में अस्थाई कैंप बनाकर व्यवस्थित रूप से रुकवाया गया है, ताकि किसी प्रकार घटना से सुरक्षित रहे, तथा उन्हें समझाया गया है, की रात्रि में बाहर न निकले हाथी से दूरी बनाए रखें । ट्रैकिंग कार्य उपवन मंडल अधिकारी लैलूंगा श्री एम एल सिदार के मार्गदर्शन में श्री एन डी मिश्रा सहायक परिक्षेत्र अधिकारी लैलूंगा ,श्री पटनायक राजपुर एवं श्री सजन गुप्ता परिसर रक्षक लेलूंगा श्री धनसिंह मिंज परिसर रक्षक राजपुर एवं हाथी मित्र दल व हाथी ट्रैकरों द्वारा हाथी ट्रैकिंग कार्य वर्तमान में भी जारी है,हाथी रेस्क्यू टीम सतत रूप से हाथी का ट्रैकिंग कर रहे है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

तोरवा पुलिस की सख्ती: आदतन बदमाशों पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

बिलासपुर। असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।...

CHHATTISGARH NEWS

तोरवा पुलिस की सख्ती: आदतन बदमाशों पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

बिलासपुर। असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।...

RAIGARH NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...