*पीएमजनमन के तहत शत-प्रतिशत सेचुरेशन पूर्ण करें- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल*

spot_img

*पीएमजनमन के तहत शत-प्रतिशत सेचुरेशन पूर्ण करें- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल*

*पीवीटीजी बाहुल्य गांवों में 23 अगस्त से 10 सितंबर तक लगेंगे विशेष शिविर*

रायगढ़, 21 अगस्त 2024/ कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेया गोयल ने प्रधानमंत्री जनजाति न्याय महाअभियान अर्थात पीएमजनमन अंतर्गत जिले के 25 पीव्हीटीजी गांवों में शत-प्रतिशत सेचुरेशन पूर्ण करने के निर्देश दिये। श्री गोयल ने कहा कि जिले के 04 विकास खंडों के 25 पीव्हीटीजी बाहुल्य गांवों में आगामी 23 अगस्त 2024 से 10 सितम्बर 2024 के मध्य विशेष शिविर आयोजित किये जाने हैं। इन शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, जाति प्रमाण-पत्र, पीएम मातृवंदना योजना, बीमा योजना आदि सेवाओं का शत-प्रतिशत सेचुरेशन किया जाए। श्री गोयल ने यह भी कहा कि समस्त संबंधित विभाग आयोजित होने जा रहे शिविरों की पूर्ण तैयारी करें तथा इसकी समुचित कार्ययोजना बनाकर पीएमजनमन अंतर्गत सम्मिलित विभिन्न सेवाओं तथा सुविधाओं से लोगों को लाभन्वित करें। उल्लेखनीय है कि जिले के 25 पीव्हीटीजी बसाहटों में बिरहोर समुदाय के 327 परिवार के 1151 लोग निवासरत हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...