*शव वाहन के लिए 1099 पर कॉल कर ले सकते हैं नि:शुल्क सुविधा*

*शव वाहन के लिए 1099 पर कॉल कर ले सकते हैं नि:शुल्क सुविधा*

*शव वाहन के लिए राशि की मांग की शिकायत के लिए नंबर्स किए गए जारी*

*कलेक्टर श्री गोयल ने कार्यवाही के दिए हैं निर्देश*

रायगढ़, 22 अगस्त 2024/ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जिला अस्पताल से शव वाहन में मरीज के पार्थिव शरीर को घर तक छोडऩे के लिए वाहन की व्यवस्था है। मुक्तांजलि शव वाहन की सुविधा टोल फ्री नंबर 1099 पर कॉल कर के ली जा सकती हैं। यह सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क है। किंतु यदि वाहन से शव छोडऩे के एवज में किसी भी प्रकार की राशि की मांग की जाती है, तो इस संबंध में शिकायत करने के लिए कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर नोडल अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से श्री रघुनाथ शर्मा 88395-94227 और जिला अस्पताल से श्री देवेन्द्र गुर्जर को 9826040108 पर कॉल कर के शिकायत कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बीते दिनों जिले के दो प्रमुख अस्पतालों मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल से पार्थिव शरीर ले जाने के लिए शव वाहन नि:शुल्क मुहैय्या कराया जाता है। लेकिन कई बार वाहन चालकों या स्टाफ द्वारा शव को छोडऩे के लिए पैसे की मांग किए जाने की शिकायत मिली है। यह बेहद आपत्तिजनक है। इस पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने दोनों अस्पतालों से इसके लिए एक-एक नोडल अधिकारी बनाते हुए उनके फोन नंबर जारी करने के निर्देश दिए हुए थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्राथमिक शाला चारगोड़ा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सवनवप्रवेशी बच्चों के स्वागत से गूंजा प्राथमिक शाला चारगोड़ा परिसर

20 जून 2026 रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 स्थित प्राथमिक शाला चारगोड़ा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...