spot_img
spot_img

*पैसे लेन-देन के विवाद पर खलासी ने ड्रायवर को कुल्हाड़ी से मारा, अस्पताल ले जाते समय ड्रायवर की मौत, आरोपी पुलिस हिरासत में*….

spot_img
spot_img
spot_img

● *पैसे लेन-देन के विवाद पर खलासी ने ड्रायवर को कुल्हाड़ी से मारा, अस्पताल ले जाते समय ड्रायवर की मौत, आरोपी पुलिस हिरासत में*….

● *थाना पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत एसएस ऑक्सीजन प्लांट के लेबर कॉलोनी की घटना*….

*23 अगस्त, रायगढ़* । दिनांक 22 अगस्त 2024 की रात एसएस ऑक्सीजन प्लांट के लेबर कॉलोनी में मारपीट की घटना घटित हुई, जिसमें 26 वर्षीय विरेन्द्र खम्हारी को उसके साथी आरोपित सूरज राठिया ने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि विरेन्द्र खम्हारी निवासी लुकापारा सरिया जो प्लांट में पिकअप चालक था और सूरज राठिया, जो खलासी का काम करता था, दोनों लेबर कॉलोनी में अलग-अलग क्वार्टर में रहते थे। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। घटना के दिन विरेन्द्र ने सूरज से पैसे उधार मांगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके परिणामस्वरूप सूरज ने टांगी से विरेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले के बाद सूरज राठिया फरार हो गया। वहीं, विरेन्द्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया ।

निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा वस्तुस्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। फरार आरोपी सूरज राठिया अपने क्वार्टर में सामान लेने वापस आया था, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है । प्रारंभिक पूछताछ में *आरोपित सूरज राठिया पिता बंधन राठिया उम्र 20 साल, आमागांव थाना धरमजयगढ़* ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि विरेन्द्र के पैसे मांगने के कारण विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने विरेन्द्र पर हमला किया। आरोपी सूरज राठिया को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

बिलासपुर - साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन समारोह आज मानव...

CHHATTISGARH NEWS

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

बिलासपुर - साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन समारोह आज मानव...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...