*खरसिया पुलिस ने बालिका से छेड़खानी करने वाले युवक को त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल*…

● *खरसिया पुलिस ने बालिका से छेड़खानी करने वाले युवक को त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल*…

*30 अगस्त, रायगढ़* । आज सुबह खरसिया पुलिस चौकी में एक स्थानीय बालिका अपने परिजनों के साथ पहुंची और ठाकुरदिया के रहने वाले भुनेश्वर चौहान (24 वर्ष) के खिलाफ छेड़खानी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। बालिका के परिजनों ने चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग को बताया कि भुनेश्वर चौहान पिछले कुछ समय से बालिका को आते-जाते समय छेड़खानी और अनर्गल कमेंट्स कर परेशान कर रहा है ।

चौकी प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से विस्तृत बयान दर्ज कराया। बालिका ने अपने बयान में बताया कि 15 अगस्त को भी जब वह घर लौट रही थी, तो भुनेश्वर चौहान ने उसका रास्ता रोककर अश्लील बातें कीं और हाथ पकड़कर छेड़खानी की। बालिका किसी तरह से वहां से भागकर अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां और अन्य परिजनों को दी। उसने यह भी बताया कि भुनेश्वर चौहान पहले भी कई बार उसे रास्ते में परेशान कर चुका है, जिससे वह बेहद तनाव में थी।

बालिका की तबीयत ठीक न होने के कारण वह तुरंत पुलिस चौकी नहीं आ पाई थी। बालिका के आवेदन के आधार पर खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 495/24 के तहत धारा 74, 126(2)बी.एन.एस. और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी भुनेश्वर चौहान को गिरफ्तार किया और परिजनों को इसकी सूचना दी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...