ओडिशा से लाई गई अवैध शराब की बिक्री पर तमनार पुलिस का छापा, 80 पाऊच महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार

ओडिशा से लाई गई अवैध शराब की बिक्री पर तमनार पुलिस का छापा, 80 पाऊच महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा


           04 सिंतबर, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर दिनांक 03.09.24 को तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांव के नेतृत्व में माइनर एक्ट के तहत एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें तमनार पुलिस ने ग्राम देवगांव, महलोई, समकेरा, पडिगांव, गौरबहरी, हमीरपुर, जोबरो, और खुरूसलेंगा में सक्रिय मुखबीरों की सहायता से अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी एकत्र की।

           इस दौरान, मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लमडांड और हमीरपुर बेरियर के बीच मेन रोड के पास एक झोपड़ी में अवैध रूप से ओडिशा से लाई गई शराब का विक्रय किया जा रहा है। इस जानकारी के आधार पर तत्काल थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मौके पर रेड की। पुलिस के पहुंचते ही वहां शराब पीने वाले लोग भागने लगे।

             झोपड़ी की तलाशी के दौरान, पाउच गुटका बेचने वाले सुशील राउत से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने एक प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी गई 80 पन्नियों में 200 एमएल भरी हुई महुआ शराब (कुल 16 लीटर) बरामद की। बरामद शराब की कुल कीमत 2400 रुपये आंकी गई, साथ ही आरोपी के पास से 250 रुपये नकद भी बरामद हुए। आरोपी सुशील राउत (पिता: मोतीलाल राउत, उम्र: 25 वर्ष, निवासी: टपरिया, थाना हिमगीर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा) के खिलाफ तमनार थाना में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांव, एसएसआई सुरूतिलाल सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, भीष्मदेव सागर, अमरदीप एक्का और अनूप मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  इसी प्रकार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तमनार पुलिस सतर्कता और सक्रियता से आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...