धूम धाम से मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती…..

धूम धाम से मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती

लैलूंगा । देश भर में अग्रवाल समाज द्वार अपने कुलगुरु श्री श्री 1008 श्री अग्रसेन जी महाराज की जन्म जयंती बड़े धूम धाम से मनाया जाता है इसी तारतम्य में अग्रवाल समाज लैलूंगा द्वारां भी अग्रसेन जयंती बड़े धूम धाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रसेन समिति के मीडिया प्रभारी कनिष्क मित्तल ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी लैलूंगा में अग्रसेन जयंती बड़े धूम धाम से मनाई जाएगी जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन 7 दिनों तक किया जायेगा , जिसमें समाज के बच्चे , महिलाएं , पुरुष सभी वर्ग के लोग के लिए खेल होंगे जिसकी शुरुवात 25 अगस्त को समाज की 70 से अधिक वर्ष के महिलाओं के सम्मान के साथ होगा । तथा 26 अगस्त से लूडो , रंगोली , कैरम , आरती थाल सजाओ जैसी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जो 02 सितंबर तक चलेगा , जिसके पश्चात 03 सितंबर को महाराज अग्रसेन जयंती के दिन नगर के विशाल व भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें महाराज अग्रसेन की शानदार झांकी निकाली जाएगी । जो पूरे नगर में भ्रमण करेगी , जिसकी शुरुआत लच्छीराम धर्मशाला से होगी और समापन अग्रसेन चौक में होगा । यात्रा धर्मशाला से शुरू हो कर हॉस्पिटल चौक , वहां से वापस अग्रसेन चौक होते हुए बैरियर चौक , बैरियर चौक से अटल चौक होते हुए पुनः अग्रसेन चौक आएगी जहां महाराज अग्रसेन के प्रतिमा पर पूजन कर भव्य आरती की जायेगी । तथा अगले दिन 04 सितंबर को भव्य कार्यक्रम जिसमें फैंसी ड्रेस , डांस , हाऊजी जैसे कार्यक्रम होंगे तथा अंतिम में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जायेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को...

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आमजन, विशेषकर छात्रायें में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर में लगाया बादाम का पौधा कहा-प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित...

रायगढ़ - राज्यपाल रमेन डेका ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय चंपावती...