जूटमिल पुलिस ने आदतन बदमाश को दुष्कर्म और मारपीट के मामलों में भेजा गया रिमांड पर

spot_img

जूटमिल पुलिस ने आदतन बदमाश को दुष्कर्म और मारपीट के मामलों में भेजा गया रिमांड पर

     22 सितंबर, रायगढ़ । जूटमिल पुलिस ने आदतन बदमाश आकाश यादव (निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी) को दुष्कर्म और मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आकाश यादव ने दिनांक 10 सितंबर 2024 को एक स्थानीय बालिका से दुष्कर्म किया था, जिसकी रिपोर्ट बालिका की बड़ी बहन द्वारा 11 सितंबर को जूटमिल थाना में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर अपराध क्रमांक 324/2024 धारा 64 BNS और 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया, घटना के बाद से आरोपित आकाश फरार था।
       दिनांक 20 सितंबर 2024 की शाम, फरार आरोपी आकाश यादव मोहल्ले में लौट आया और अपने साथी सोनू भट्ठ के साथ बजरंगपारा निगम कॉलोनी निवासी राकेश सारथी (उम्र 27 वर्ष) के साथ शराब पीने के लिए पैसे की मांग को लेकर मारपीट की। इस घटना की रिपोर्ट उसी दिन राकेश सारथी ने जूटमिल थाना में दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 417/2024 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
    तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी आकाश यादव की तलाश शुरू की और उसे चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिसे उसने खरसिया क्षेत्र से चुराया था। पूछताछ में आकाश यादव ने अपने साथी सोनू भट्ठ के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आकाश यादव को दुष्कर्म, पॉक्सो और मारपीट के दोनों मामलों में रिमांड पर भेज दिया गया है, उसके साथी फरार आरोपी सोनू भट्ठ की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है, जिनकी तत्परता से आरोपी की गिरफ्तारी की गई ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ के टिनमिनी में आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार

Ayush Medical Camp: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित ग्राम टिनमिनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर...

CHHATTISGARH NEWS

Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ के टिनमिनी में आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार

Ayush Medical Camp: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित ग्राम टिनमिनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...