spot_img
Saturday, March 28, 2026
Saturday, March 28, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

संवेदनशील शासन आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए है कृतसंकल्पित

पीएम जनमन योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा श्रीमती आशा को मिला सपनों का आशियाना

संवेदनशील शासन आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए है कृतसंकल्पित

पीएम जनमन योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा श्रीमती आशा को मिला सपनों का आशियाना

रायपुर, 24 सितम्बर 2024/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के लोगों को अपने खुद के पक्के मकान का सपना पूरा करने में मदद मिली है। बलरामपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग बड़ी संख्या में निवासरत है। उनका भी सपना है कि खुद के पक्के मकान में अपने परिवार के साथ निश्चिंत होकर जीवन-यापन करें। अपने सपने को पूरा करने के लिये व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और प्रशासन के माध्यम से पीवीटीजी समुदाय में उनके घरों तक योजनाएं पहुंचायी जा रही है।

पीएम जनमन योजना के तहत वर्ष 2023-24 में जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत अलखडीहा निवासी पहाड़ी कोरवा श्रीमती आशा को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुई है। श्रीमती आशा की किस्मत रंग लाई जब उन्हें पक्के आवास की स्वीकृति मिली और अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने पुराने दिनों की कठिनाइयों को याद करते हुए बताया कि पहले कच्चे मकान में रहना काफी तकलीफदायक था। मौसम के अनुसार विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था, कभी छत टपकती थी तो कभी ठंड से रात भर नींद पूरी नहीं होती थी। अब पक्का मकान मिलने से उनकी ये समस्याएं दूर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह 1 हजार रुपए भी मिलता है। श्रीमती आशा ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ पहुंचाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग

रायपुर। पश्चिम एशिया संकट के चलते पूरे देश में एलपीजी की किल्लत शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी जगह-जगह से घरेलू गैस सिलेंडर...
Latest
छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग CG : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइड नोट में कांग्रेस... पुरुष हॉकी : मेजबान छत्तीसगढ़ सहित असम, झारखंड और ओडिशा रहे विजेता स्टार्टअप और इनोवेशन का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़: CM साय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाे... आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक मेडल के साथ ... मुख्यमंत्री 31 को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ, 133 करोड़ की विकास परियोजन... प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दुर्ग जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर लैलूँगा चौक बना ‘मौत का मोड़’! ओवरलोड ट्रकों की दहशत से जाम, हादसे और हाहाकार