नंदेली में ओडि़सा राज्य की अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

spot_img

नंदेली में ओडि़सा राज्य की अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

रायगढ़, 26 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जिले में अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम हेतु आबकारी विभाग को निर्देश दिए हुए है। उक्त निर्देश के परिपालन में अन्य राज्य की अवैध शराब विक्रय की सूचना मिलने पर आबकारी वृत्त रायगढ़ (उत्तर) अन्तर्गत ग्राम नंदेली थाना कोतरारोड में आबकारी विभाग के संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही की गई। आरोपी डिलक राम साहू के अधिपत्य से घर में छुपा कर रखी हुई 6 नग मेकडावेल नंबर वन व्हीस्की पाव, 70 नग किंग फिशर बियर केन (केवल ओडि़सा में विक्रय हेतु लेबल लगा) एवं 122 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की पाव समेत कुल 58.040 लीटर मदिरा जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत गैर जमानतीय धारा में प्रकरण क़ायम कर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी, आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती रागिनी नायक, जितेश नायक, आबकारी मुख्य आरक्षक नेल्सन लबेट, आबकारी आरक्षक तुलेश्वर राठौर, लाकेश नेताम, भेखराम पटेल और वेदराम साहू का योगदान रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...