spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम गोपालपुर में अपराधों के प्रति लोगों को किया जागरूक

चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम गोपालपुर में अपराधों के प्रति लोगों को किया जागरूक

      28 सितंबर, रायगढ़ । आज थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम गोपालपुर में “पुलिस जनचौपाल” का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को विभिन्न अपराधों और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर  साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराध, बाहरी व्यक्तियों से असुरक्षा, सोना-चांदी की सफाई के नाम पर ठगी, और बाहरी व्यक्तियों द्वारा गांव के समीप डेरा डालने और चोरी करने जैसी घटनाओं से सावधान रहने के लिए जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया गया ।
       इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारी ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाने का आग्रह किया। थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने ग्रामीण महिलाओं को इस दिशा में आगे बढ़ने और सामुदायिक सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए “ग्राम सुधार सुरक्षा समिति” का गठन किया गया, जिसमें गांव की 26 महिला सदस्यों ने अपना नाम दर्ज कराया है। समिति का उद्देश्य गांव में छोटे विवाद, आपसी झगड़े और सामाजिक बुराइयों पर नियंत्रण पाना और जागरूकता बढ़ाना है। भविष्य में इस समिति का और विस्तार करते हुए इसे अधिक प्रभावी बनाने की योजना है। जनचौपाल में गांव के पंच, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं और पुरुष, उपस्थित थे। पुलिस जनचौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को अपराध से बचाव के उपाय सिखाना और गांव को एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल➤ थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल➤ थाना प्रभारी तमनार ने...
Latest
➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

...
ऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूँगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...