spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

रायगढ़ : नशा मुक्ति अभियान: पुलिस टीम ने जामगांव में ग्रामीणों के साथ एमएसपी प्लांट के कर्मचारियों और वाहन चालकों को किया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान: पुलिस टीम ने जामगांव में ग्रामीणों के साथ एमएसपी प्लांट के कर्मचारियों और वाहन चालकों को किया जागरूक

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा


       01 अक्टूबर, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान” के तहत आज, दिनांक 01/10/2024 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के जामगांव स्थित MSP प्लांट में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निरीक्षक रामकिंकर यादव ने किया, जिन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता और इसके दूरगामी प्रभावों पर बल दिया।
          निरीक्षक रामकिंकर यादव ने नशा मुक्ति अभियान के दौरान प्रमुख रूप से यह बताया कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने और परिवार को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि नशा युवाओं के जीवन को अंधकार में धकेल देता है, और इसे रोकने के लिए जनसहयोग और सामुदायिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। नशा मुक्ति के लिए व्यक्तिगत संकल्प के साथ इसे जड़ से मिटाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नशा का सेवन न केवल स्वास्थ्य बल्कि कानूनी समस्याएं भी पैदा करता है, जैसे शराब पीकर वाहन चलाना, जो कई दुर्घटनाओं का कारण बनता है।
          कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा टीम के निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा और थाना प्रभारी यातायात पुलिसकर्मियों ने शराब सेवन कर वाहन चलाने के खतरों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शराब के सेवन से वाहन चलाने की क्षमता में कमी आती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा, उन्होंने कानून का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माने की चेतावनी दी।
         इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में प्रधान आरक्षक संजय यादव, प्रधान आरक्षक बिहारी एक्का, आरक्षक महेंद्र सिंह बिंझवार, जसपाल शर्मा, और मनीष मिंज ने भी भाग लिया और अपनी भूमिका निभाई।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल➤ थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल➤ थाना प्रभारी तमनार ने...
Latest
➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

...
ऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूँगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...