WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत नटवर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हीरालाल राठिया लैलूंगा

15 अक्टूबर, रायगढ़ । जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत, आज दिनांक 15.10.2024 को डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में नटवर स्कूल में एक साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब और लीनेस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा की टीम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
         कार्यक्रम के दौरान डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय ने स्कूली छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल और बच्चों से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के खतरे से अवगत कराया गया। उन्होंने छात्रों को बताया कि साइबर अपराधी किस तरह से ऑनलाइन गेम्स के माध्यम से बच्चों के मानसिकता को प्रभावित कर उन्हें गलत कार्यों के लिए उकसाते हैं।
         इसके साथ ही, डीएसपी अभिनव ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए, तकनीक का सुरक्षित और सही तरीके से उपयोग करने के महत्व पर बल दिया। प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह और आरक्षक नवीन शुक्ला ने भी बच्चों को विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी दी, जिससे वे सतर्क रह सकें और साइबर अपराध से बचाव कर सकें।
          इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सहित लगभग 550 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और इसका लाभ उठाया। लायन/लीनेस रीता श्रीवास्तव, लायन/लीनेस विनिया कारमोरे, और लायन/लीनेस तरुणा साहू की उपस्थिति और सक्रिय सहयोग कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS