spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : छात्रों और नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, सुरक्षा उपायों पर जोर

ग्राम टारपाली स्कूल और बोईरदादर चौक में आयोजित जागरूकता प्रोग्राम

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : छात्रों और नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, सुरक्षा उपायों पर जोर

ग्राम टारपाली स्कूल और बोईरदादर चौक में आयोजित जागरूकता प्रोग्राम

    16 अक्टूबर रायगढ़ । साइबर जन जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत आज ग्राम टारपाली के शासकीय विद्यालय में छात्रों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में डीएसपी अखिलेश कौशिक, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
          कार्यक्रम में खासकर छात्रों को उनके ऑनलाइन जीवन से जुड़े खतरों जैसे फ़िशिंग, पासवर्ड हैकिंग और सोशल मीडिया की गोपनीयता के बारे में बताया गया। डीएसपी कौशिक ने बच्चों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया, जिसमें सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और संदिग्ध लिंक से बचने के उपाय शामिल थे। साथ ही, उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मोटिवेशनल स्पीच दी, जिसमें उन्हें डिजिटल युग में जिम्मेदारी और सतर्कता से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

*साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा विजयपुर में भी जारी* 
          देर शाम बोईरदादर चौक, विजयपुर में मुख्य मार्ग के किनारे वार्डवासियों के लिए भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी साइबर सेल, अभिनव उपाध्याय ने स्थानीय लोगों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी।
         उन्होंने समकालीन साइबर अपराधों जैसे व्हाट्सएप हैकिंग, यूपीआई फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, और डिजीटल अरेस्ट जैसे मामलों पर विस्तार से चर्चा की। डीएसपी अभिनव ने बताया कि व्हाट्सएप हैकिंग के मामलों में अपराधी किसी का अकाउंट हैक करके धोखाधड़ी से धन मांगते हैं। वहीं, यूपीआई फ्रॉड में अपराधी नकली क्यूआर कोड या भुगतान अनुरोध का उपयोग करके पैसे चुराते हैं। सेक्सटॉर्शन के मामलों में अपराधी पीड़ितों को ब्लैकमेल करते हैं, और डिजीटल अरेस्ट जैसे मामलों में लोगों के डिजिटल उपकरणों को लॉक कर फिरौती मांगी जाती है।
         इन खतरों से बचने के लिए उन्होंने सुझाया कि लोग अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें, और मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता को सबसे कारगर उपाय बताया और सभी को सतर्क रहने की सलाह दी। राष्ट्रीय मानवधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो और द एसोसिशन ऑफ वी क्लब ऑफ इंडिया के सक्रिय सदस्यगण के साथ साइबर सेल की टीम मौजूद थी । दोनों कार्यक्रमों में लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गई और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की गई।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल➤ थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल➤ थाना प्रभारी तमनार ने...
Latest
➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

...
ऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूँगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...