शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा जेल, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

spot_img

शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा जेल, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

    19 अक्टूबर, रायगढ़ । बीते 17 अक्टूबर को थाना कोतवाली में मूलतः जिला जांजगीर-चांपा की रहने वाली एक युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें लक्ष्मीपुर, रायगढ़ के निवासी सम अजीत महंत पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है।

          थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के आवेदन पर उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। महिला प्रधान आरक्षक बसंती खुंटे को पीड़िता का विस्तृत बयान लेने और मामले की विवेचना करने का निर्देश दिया गया।
       पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह नवंबर 2021 में रायगढ़ में पढ़ाई के लिए आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्मीपुर के निवासी सम अजीत महंत से हुई। 20 जनवरी 2022 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे युवती के किराए के मकान में शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद भी आरोपी ने शादी का वादा करके पीड़िता का शारीरिक शोषण जारी रखा।
          इस बीच, कई बार झगड़े और मारपीट के बाद, पीड़िता ने परेशान होकर अपना किराया मकान बदल लिया। पिछले तीन महीनों से आरोपी सम अजीत महंत शादी को लेकर बहाने बनाता रहा और 17 अक्टूबर 2024 की शाम को, जब पीड़िता घर के पास टहल रही थी, तब सम अजीत महंत ने आकर उससे मारपीट की और शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
         पीड़िता की शिकायत पर, आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 629/2024, धारा 115(2), 69, 89 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सम अजीत महंत (पिता: मुन्ना दास, उम्र: 29 वर्ष, निवासी: लक्ष्मीपुर, थाना कोतवाली, रायगढ़) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
             इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, एएसआई गौतम ठाकुर, हेड कांस्टेबल बसंती खुंटे, कांस्टेबल कमलेश यादव, रोशन एक्का और मनोज पटनायक की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...