आदिवासी जमीन को गैर आदिवासी जमीन बनाकर चल रहा है फर्जी बिक्री, भू माफिया सक्रिय

आदिवासी जमीन को गैर आदिवासी जमीन बनाकर चल रहा है फर्जी बिक्री, भू माफिया सक्रिय


डोंगरीपाली जिले के कोठी? खोल क्षेत्र मे गैर आदिवासी के द्वारा आदिवासियों की जमीन की खरीद-फरोख्त करने का षडयंत्र भूमाफिया के द्वारा फिर से किया जा रहा है। सन 2008-से 12 के बीच में डोंगरीपाली क्षेत्र के ग्राम कोकबहाल, पतेरा पाली, झाल,आमापाली, जामदलखा,कदलीसरार, बेहराबहाल,सोनबला,डुमरपाली, भालूपानी, रंगाडीह, घोघरा, धौरादरहा, जैसे कई गांवों में सरकारी आबंटन जमीन, कोटवारी जमीन, डूबान ज़मीन एवं आदिवासी जमीन को सौ एकड़ से भी ज्यादा को भू माफिया द्वारा फर्जी तरीके से जाति कोंध अजजा को कोद बताकर गैर अनुसूचित जाति बनाया गया और रायपुर,रायगढ़ के उद्योगपति के नाम खरीदी बिक्री कराया गया है। जबकि कोंध व कोद, एक ही जाति हैं, जो अजजा में आते हैं गैर अजा के जमीन को फर्जी तरीके से दूसरे महिलाओ को रजिस्टार में खड़ा कराकर जमीन रजिस्ट्री करा लिया गया है एवं एक ही जमीनको कई बार बेचने का कारोबार जोरो से चल रही है। जमीन हड़पने के लिए बड़ा गिरोह भूमाफियाओं के साथ मिल कर बेधडक़ खरीद फरोख्त कर रहा है। छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता की धारा 165 के मुताबिक किसी भी आदिवासी भू-स्वामी की जमीन खरीदने हेतु जिला कलेक्टर की अनुमति आवश्यक है लेकिन इस मामले में इस कानून का भी व्यापक रूप से उल्लंघन हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमकेला तहसील के अंतर्गत ग्राम घोघरा के कोटवारी जमीन को कलेक्टर की बिना अनुमति से बेंज दिया गया है यह भू माफिया सरकार को भी चुना लगाने में कोई कसर नही छोड़े है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...