spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई : तराईमाल में 35 लीटर महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार

अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई : तराईमाल में 35 लीटर महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार

हीरालाल राठिया लैलूंगा


    17 नवंबर, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में भी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को ग्राम तराईमाल में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 35 लीटर महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

     पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने पुरुषोत्तम महंत के घर छापा मारा। आरोपी ने अपने घर के बरामदे में अवैध शराब छुपा रखी थी। पुलिस ने उसके पास से 30 लीटर की प्लास्टिक डिब्बे में रखा करीब 20 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 2,000 रुपये की गई, बरामद किया। आरोपी पुरुषोत्तम महंत (उम्र 45 वर्ष), निवासी तराईमाल, पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

     दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने श्रीमती कुमारी उरांव के घर छापा मारा। पूछताछ में आरोपी महिला ने अवैध शराब रखने की बात स्वीकार की। उसके पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 1,500 रुपये बताई गई। कुमारी उरांव (उम्र 40 वर्ष), निवासी तराईमाल, पर भी धारा 34 (2, 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 

         इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा के साथ एएसआई विजय एक्का, जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की, लाजरूस मिंज, आरक्षक विक्रम कुजूर, नरेन्द्र पैंकरा, निर्दोष लकड़ा, महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर और सुमन राठिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूंजीपथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने का संदेश दिया गया है। पुलिस की आम जनता से ऐसे मामलों की सूचना देने की अपील की है ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...