WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, 11 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, 11 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हीरालाल राठिया लैलूंगा

   17 नवंबर, रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर लगतार दूसरे दिन कार्रवाई हुए साहेब राम कॉलोनी के पास छापेमारी कर 11 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

         मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश देते हुए प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष को टीम के साथ मौके पर भेजा। साहेब राम कॉलोनी मेडिकल कॉलेज के पीछे घेराबंदी कर पुलिस ने अखतर खान (उम्र 52 वर्ष) को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से दो 5-5 लीटर की जर्किन और एक 1 लीटर की कोल्ड ड्रिंक बॉटल में भरी कुल 11 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 1,100 रुपये है।  आरोपी अखतर खान, निवासी साहेब राम कॉलोनी, के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।  इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई। चक्रधरनगर पुलिस का आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS