WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 42 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 42 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

      21 नवंबर, रायगढ़ । आज  दोपहर थाना चक्रधरनगर के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) नंद कुमार सारथी के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस ने गोवर्धनपुर उरांव पारा में राजकुमार उरांव के घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ रेड मारी। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
       एएसआई नंद कुमार सारथी को सूचना मिली कि राजकुमार उरांव अपने घर में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए रखी है। इसके बाद एएसआई ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी। मौके से 42 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल ₹8,400/- की बरामद की गई। जिसमें से:
• 20 लीटर महुआ शराब ट्रक के चक्के के ट्यूब में छिपाकर रखी थी,
• 22 लीटर शराब 2-लीटर वाली 11 कोल्ड्रिंक बोतलों में रखी हुई थी।
    आरोपी राजकुमार उरांव (34 वर्ष) के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
      शराब रेड कार्रवाई में एएसआई नंद कुमार सारथी के साथ आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल, शांति कुमार मिरी और महिला आरक्षक अनिता बेक शामिल थे। पुलिस टीम ने गवाहों के समक्ष शराब की जप्ती की और आरोपी को हिरासत में लिया। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ सख्त संदेश देती है और पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS