रायगढ़ : चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

    रायगढ़, 29 नवंबर ।  कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं, जो उसने सितंबर में चक्रधर समारोह के दौरान चुराई थीं।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 को प्रार्ची विहार कालोनी अतरमुड़ा, चक्रधरनगर में रहने वाले प्रेम कुमार बंजारे ने अपनी बजाज सीटी 100 (नंबर CG 13 AG 2730) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बाइक 17 सितंबर को रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने के दौरान जानकी होटल के सामने से चोरी हुई थी। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 644/2024 के तहत धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
      पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम ने मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खम्हार निवासी प्रकाश मिरधा को हिरासत में लिया, जो वर्तमान में पालीघाट धान मंडी में काम कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने दो बाइक चुराने की बात कबूली और उन्हें सारंगढ़ बस स्टैंड के पास झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी।
      आरोपी की निशानदेही पर बजाज सीटी 100 और एक अन्य बाइक (गैमलर, नंबर CG 13 J 1007) बरामद कर ली गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
           इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव और साइबर सेल के स्टाफ की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षा की अलख जगा रहे पंच एकांश पटेल, बच्ची का स्कूल में कराया प्रवेश, दिलाई ड्रेस

जिला जाजगीर चापा बिर्रा। ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 09 के पंच एवं निर्माण एवं विकास कार्य समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल विकास...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...