रायगढ़ : अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम आईवीएफ सेंटर की ओर से निःसंतान दंपतियों के लिए अनोखी पहल।

spot_img

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम आईवीएफ सेंटर की ओर से निःसंतान दंपतियों के लिए अनोखी पहल।

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी  हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा 29 दिसंबर 2024 को निः संतान दंपतियों के लिए निः शुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन श्री लच्छीराम गोपीराम धर्मशाला, बंटी ऑटोमोबाइल के बगल, लैलूंगा मे किया जा रहा है जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल, निःशुल्क जांच एवम् परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।
आज के इस आधुनिक युग में  तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते है तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है। 
डॉ रश्मि ने बताया कि इस शिविर  का उद्देश्य लोगो में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है जिससे की लोग सही समय में इस समस्या का इलाज कराये। इस कैम्प का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते है और औरत को हो दोषी  मानते है जबकि  सर्वे के मुताबिक़ पचास प्रतिशत से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते है।
अपैक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे शिविर का आयोजन किया जाता रहा है तथा निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है,इसी वजह से अपैक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फ़र्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में  सफल रहा है।
डॉ रश्मि ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि लैलूंगा व आस पास के लोगो को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस शिविर में निःशुल्क वीर्य जॉच एवम् निःशुल्क सलाह एवं अन्य सभी जाँच में विशेष रियायत दी जाएगी।
असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मो न.9329915092 में अग्रिम  पंजीयन करवाया जा सकता है

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...