एनडीपीएस कार्यवाही : घरघोड़ा पुलिस ने 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

एनडीपीएस कार्यवाही : घरघोड़ा पुलिस ने 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

       

हीरालाल राठिया लैलूंगा

18 दिसंबर, रायगढ़ । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

        कल दिनांक 17 दिसंबर 2024 की शाम को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झरियापाली निवासी करीम खान लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर घरघोड़ा में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की। 

       पुलिस टीम ने संदिग्ध करीम खान को लैलूंगा रोड पर पैदल चलते हुए ग्राहक तलाश करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने गांजे की बिक्री की पुष्टि की। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक प्लास्टिक की थैली में 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग 2,500 रुपये है। 

      आरोपी की पहचान करीम खान (59 वर्ष), पिता स्व. आषिक खान, निवासी ग्राम झरियापाली, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना घरघोड़ा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 

           इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक हरीश पटेल, प्रहलाद भगत और आशिक पन्ना की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

डिजिटल शिक्षा की ओर बम्हनीडीह की मजबूत पहल, 20 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण से शिक्षक बन रहे और अधिक दक्ष

कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रोज़ाना ऑनलाइन जुड़ रहे शिक्षक, नवाचार और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष जोर बम्हनीडीह। शिक्षा की...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...