बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक से घर लौट रहा था परिवार; घटना से इलाके में शोक
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर देर शाम बाइक से घर लौट रहे माता-पिता और उनके बेटे को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के तीनों सदस्य बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगीचा











