ग्राम डूमरपाली में मारपीट से अधेड़ व्यक्ति की मौत : मुख्य आरोपी समेत 03 आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्राम डूमरपाली में मारपीट से अधेड़ व्यक्ति की मौत:  मुख्य आरोपी समेत 03 आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

        

हीरालाल राठिया लैलूंगा

23 दिसंबर, रायगढ़ । चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में 50 वर्षीय पंचराम सारथी की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिंह सिदार और उसके पड़ोसी अजय प्रधान तथा अशोक प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में हत्या के इस प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।
         जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर के सुबह चक्रधरनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में एक ग्रामीण को कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की सूचना मिली । सूचना पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची । मारपीट से ग्राम बनोरा निवासी पंचराम सारथी उर्फ बुटू (50 साल) की मौत हुई थी ।  चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते 03 संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिदार और वीरेंद्र सिंह सिदार (50 वर्ष), अजय प्रधान (42 वर्ष) और अशोक प्रधान (44 वर्ष) ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि पंचराम को रात करीब 2:00 बजे वीरेन्द्र के घर में घुसा था जिसे वीरेंद्र सिंग जो वही पर सोया हुआ था वो जाग गया  और उसे पकड़ लिया  इसके बाद  पकड़कर अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर  प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया और डंडों व मुक्कों से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
        मृतक के बेटे अर्जुन सारथी (17 साल) के रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 574/2024 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस कायम किया गया है, हत्या के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। घटना की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, पुलिस विवेचना में साक्ष्य अनुरूप आगे कार्रवाई की जावेगी।
         मामले में त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, संजय तिवारी, और आरक्षक अभय यादव , रंजीत भगत ने अहम भूमिका निभाई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षा की अलख जगा रहे पंच एकांश पटेल, बच्ची का स्कूल में कराया प्रवेश, दिलाई ड्रेस

जिला जाजगीर चापा बिर्रा। ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 09 के पंच एवं निर्माण एवं विकास कार्य समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल विकास...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...