घर में घुसकर मारपीट के दो फरार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

spot_img

घर में घुसकर मारपीट के दो फरार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    23 दिसंबर, रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में आरटीओ कर्मचारी के घर में घुसकर उत्पात मचाने और मारपीट करने वाले दो फरार आरोपियों को आज  जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

      मामला 16 नवंबर 2024 की रात का है, जब पुनुराम लहरे (54 वर्ष) अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे घर के मुख्य गेट पर जोर-जोर से धक्का मारने और शराब की बोतल टूटने की आवाज सुनाई दी। बाहर जाने पर उन्होंने चार युवकों को देखा, जिनमें बसंत, मोनू और उनके दो साथी मनीष और शेखर शामिल  थे, जो शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गेट तोड़कर घर के अंदर घुसकर ईंट, डंडा और चाकूनुमा हथियारों से हमला कर दिया। 
       पुनुराम लहरे की रिपोर्ट पर जूटमिल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अपराध क्रमांक 471/2024 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने घटना के तुरंत बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तैनात किए गए। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोनू टंडन (21 वर्ष) पिता जग्गू टंडन निवासी कयाघाट बाबा कुटी के पास थाना जूटमिल और भीमसेन बसंत उर्फ भोकू (21 वर्ष) पिता प्यारी लाल बसंत निवासी कयाघाट मुक्ति धाम के सामने थाना जूटमिल को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की, जिसके आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक डंडा और ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया। मामले में साक्ष्य अनुरूप धारा 333 बीएनएस जोड़ कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया । फरार आरोपियों की जूटमिल पुलिस सघन पतासाजी कर रही थी, जिन्हें आज मुखबीर सूचना पर  हिरासत में लिया गया । आरोपी मनीष से घटना में प्रयुक्त कलाई में पहनने का चूडा जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...