Raigarh News : मोदी आर्मी के यूथ नेता प्रतीक अग्रवाल ने वार्ड नंबर 21 से की दावेदारी

बेदाग युवा छवि और व्यापक सामाजिक दायरे से भाजपा को मिल सकती है निर्णायक बढ़त

spot_img

मोदी आर्मी के यूथ नेता प्रतीक अग्रवाल ने वार्ड नंबर 21 से की दावेदारी

बेदाग युवा छवि और व्यापक सामाजिक दायरे से भाजपा को मिल सकती है निर्णायक बढ़त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम चुनाव के रणभेरी बज चुकी है  शहर के लगभग हर चौक चौराहों और पान ठेले व चाय की गुमटियों में अब निकाय चुनाव की चर्चा ही लोगों के टाइम पास का पसंदीदा विषय बन गई है इसी फेहरिस्त में चक्रधर नगर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 21, बेलादुला मोहल्ले से भाजपा के नई पीढ़ी के तेजतर्रार युवा नेता व बाबा श्याम के परम भक्त प्रतीक अग्रवाल ने भी भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की मंशा जताकर क्षेत्र में सियासी तापमान को बढ़ा दिया है जिससे सबसे ज्यादा सकते में स्थानीय कांग्रेस से जुड़े संभावित दावेदार लोग है जिन्हें इस बात का बखूबी अंदाजा है कि वार्ड में प्रतीक की स्वच्छ सामाजिक छवि के आगे वे प्रतिस्पर्धा में काफी पिछड़ सकते है।

बता दें कि वर्ष 2013 से  मोदी आर्मी के रायगढ़ प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रतीक अग्रवाल, शहर में एक ऐसे युवा भाजपा नेता है जो सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर बीते 11 सालों से केंद्र की मोदी सरकार से लेकर भाजपा संगठन के रीति नीति का पूरी ईमानदारी से प्रचार कर रहे है और जिन्हें उनके गृह क्षेत्र की जनता सहित शहर के हरेक वर्ग के लोग खासे प्रभावित भी है प्रतीक का सौम्य व मृदुल व्यवहार उनकी यूएसपी है जिसकी काट कांग्रेस खेमें में शायद ही कोई कर पाए…?

ऐसे में स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर इस सीट से रायगढ़ भाजपा प्रतीक अग्रवाल जैसे युवा नेता का नाम आगे बढ़ाती है तो यह सीट निश्चित ही भाजपा के खेमे में जा सकती है…

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...