WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायगढ़ जिले में एक ही दिन 2 लोगो की मौत : लैलूँगा में बेटे ने पिता को ईंट से मारकर ली जान , तो वही रायगढ़ कॉपम्लेक्स में महिला की मिली लाश हत्या की आशंका

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़ जिले में एक ही दिन 2 लोगो की मौत : लैलूँगा में बेटे ने पिता को ईंट से मारकर ली जान , तो वही रायगढ़ कॉपम्लेक्स में महिला की मिली लाश हत्या की आशंका

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

रायगढ़ में 2 लोगों की मौत : बेटे ने पिता को ईंट से मारकर ले ली जान, काॅम्पलेक्स में महिला की लाश मिलने से हत्या की आशंका, शरीर में चोट के निशान

महिला के शरीर में चोट के निशान नजर आने पर हत्या की आशंका जतायी जा रही
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग अलग मामलों में 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जिसमें एक बेटे ने अपने ही पिता को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। दूसरा मामला शहर के जेल काॅम्पलेक्स में महिला का शव मिलने का है। जिससे उसकी हत्या की आशंका जतायी जा रही है। दोनों ही मामले में संबंधित पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पहला मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। ग्राम सोनाजोरी में रहने वाला रतिराम नागवंशी 55 साल के दो बेटे हैं। उसका छोटा बेटा दिलेश्वर नागवंशी 30 साल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल झारआमा बैगीनडीह छठी निमंत्रण में गया था।

उसके बाद मंगलवार की शाम को पत्नी और बच्चे को वहीं छोड़कर वापस आया और बाजार चले गया। रात में जब वह बाजार से शराब के नशे में घर लौटा। तब उसका पिता रतिराम ने उसे बहु और पत्नी को भी वापस लाने की बात करने लगा। ऐसे में उनके बीच विवाद बढ़ गया और वहीं रखे ईंट से दिलेश्वर ने रतिराम के सिर व चेहरे में आंख के पास जमकर मार दिया।

बेटा ने ईंट से अपने पिता के सिर पर जमकर वार किया, इससे मौके पर उसकी मौत हो गई
बेटा ने ईंट से अपने पिता के सिर पर जमकर वार किया, इससे मौके पर उसकी मौत हो गई
रात भर घर के परछी में पड़ा रहा शव इससे रतिराम लहूलुहान हालत में वहीं गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दिलेश्वर घर के बाहर निकला और गांव के धोबाराम राउत को बताया कि उसका पिता गिर गया है। जिसे देखकर धोबाराम लौट गया। इसके बाद रात भर रतिराम का शव घर के परछी में ही पड़ा रहा।

सुबह धोबाराम ने गांव के गोबरो नागवंशी को इसके बारे में बताया, तो दोनों उसके घर पहंुचे। तब पता चला कि रतिराम की मौत हो चुकी है। इसके बाद गोबरो ने घटना की सूचना लैलूंगा पुलिस को दी। जहां लैलूंगा पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसे हिरासत में ले लिया है।

महिला का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई

जेल काॅम्पलेक्स में मिला महिला का शव दूसरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जेल काम्पलेक्स में एक महिला का लाश पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जहां प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम डिलेश्वरी महंत 35 साल है। उसका ससुराल जांजगीर-चांपा जिला में है। मृतका अपने बच्चों को बड़ी बहन के पास छोड़कर अकेली रहती थी और वह भीख मांग कर अपना गुजारा करती थी।

मामले में जांच की रही इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मृतका यहीं की रहने वाली है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। मृतका शराब पीने की भी आदि हो गई थी और अकेले रह रही थी। मामले में हत्या की आशंका होने से बारीकी से जांच की जा रही है। शरीर में चोट के निशान हैं, पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS