spot_img
spot_img

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, कहा- जल्द करेंगे लागू…

spot_img
spot_img
spot_img

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, कहा- जल्द करेंगे लागू…

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद राज्य में इस कानून की मांग ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, कैबिनेट से मंजूरी और विधानसभा से विधेयक पास होने के बावजूद यह कानून अभी तक राजभवन में लंबित है।

इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद में घोषणा की है कि पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने बीजापुर मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करके यह साबित किया है कि वह पत्रकारों के साथ है। हालांकि, इस कानून को लागू करने की सटीक समय सीमा के सवाल पर उन्होंने जल्द से जल्द इसे प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया है।

पत्रकारों के हित और सुरक्षा के लिए इस कानून को लागू करने की मांग राज्यभर में बढ़ रही है। अब देखना यह होगा कि सरकार अपने वादे को कितनी जल्दी अमल में लाती है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के बदलाव पर विवाद, 5 से 8 किलोमीटर दूर परीक्षा देने जाने की आशंका

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, छात्राओं की सुरक्षा और ग्रामीण विद्यार्थियों की परेशानी का हवाला देकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से फैसले पर...

CHHATTISGARH NEWS

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के बदलाव पर विवाद, 5 से 8 किलोमीटर दूर परीक्षा देने जाने की आशंका

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, छात्राओं की सुरक्षा और ग्रामीण विद्यार्थियों की परेशानी का हवाला देकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से फैसले पर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ के 200 विद्यार्थियों ने किया हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

उच्च शिक्षा और विधि अध्ययन की संभावनाओं को करीब से जाना, करियर के नए विकल्पों को समझने का मिला अवसर रायगढ़, 17 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों...