Raigarh News : तराईमाल में पूंजीपथरा पुलिस की गांजा रेड, आरोपी गिरफ्तार : करीब एक किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

spot_img

तराईमाल में पूंजीपथरा पुलिस की गांजा रेड, आरोपी गिरफ्तार : करीब एक किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      08 जनवरी, रायगढ़ । पूंजीपथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तराईमाल उदय भान कॉलोनी के पास अवैध गांजा बेचने की तैयारी कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 0.902 किलोग्राम गांजा और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है।
     थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले-हरे रंग की बिना नंबर की बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल के हैंडल पर प्लास्टिक बैग में मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में आरोपी को मौके पर पकड़ा।
        पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम ओम शंकर साहू (40 वर्ष), निवासी गौध, थाना जांजगीर, वर्तमान निवासी तराईमाल, खान कॉलोनी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक बैग में 0.902 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 है, बरामद किया गया। इसके साथ ही ₹40,000 मूल्य की बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।  आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

       इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का, प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक विक्रम कुजूर, नरेंद्र पैंकरा और महिला आरक्षक पुष्पा कुजूर शामिल थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 10 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या है. आज अमावस्या के दिन ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी...

CHHATTISGARH NEWS

Aaj Ka Rashifal: आज अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 10 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या है. आज अमावस्या के दिन ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...